पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना, मनचलों को सिखाया सबक

0
7

फतेहपुर। स्कूल जाती बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर फतेहपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है। कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद सामने आए वीडियो में दोनों युवक अपनी हरकतों के लिए माफी मांगते नजर आए, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सख्ती का असर साफ दिखाई दिया। इस पूरी कार्रवाई को लेकर जनपद वासियो ने फतेहपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि स्कूल जाती बच्चियों या महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कदम उठाए जाएंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here