कूड़े की चिंगारी से मुर्गी फार्म में लगी आग हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक

0
101
Oplus_131072

बिंदकी,फतेहपुर। कूड़े की चिंगारी से खाली पड़े मुर्गी फार्म हाउस में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। तब तक पानी की टंकी व अन्य सामान सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत डीघ बंबा मोड़ के पास कूड़े की चिंगारी से योगेंद्र कुमार निवासी छीछा कोतवाली बिंदकी के खाली पड़े मुर्गी फार्म हाउस में आग लग गई। जिससे पानी की टंकी,

आग से जलकर खाक हुए मुर्गी फार्म का दृश्य।

मुर्गी का दाना रखने के डिब्बे, मुर्गी पालने के अन्य सामान सहित कई हजार रुपए की संपत्ति जल गई। लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। अच्छा रहा कि मुर्गी फार्म हाउस में मुर्गियां नहीं थी वरना भारी नुकसान हो सकता था। बताया जाता है कि पड़ोस के बगीचे में किसी ने पेड़ के सूखे पत्ते जला दिया था जिसकी चिंगारी मुर्गी फार्म हाउस में पहुंच गई और आग लग गई। जिससे हजारों का नुकसान हुआ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here