13वें एक्सक्लूसिव डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम का किया गया शुभारम्भ,आगामी त्योहारों के लिए किसना ने अपना नया अक्षया कलेक्शन,भी किया लॉन्च

0
101
Oplus_131072

कानपुर। भारत में 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ ब्रांड के विस्तार का सुनहरा सफर जारी वही आज किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर बिरहाना रोड में स्थित अपने 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ बड़ी धूम धाम से किया गया। यह उद्घाटन समारोह उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक अशुतोष कुमार और हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए शोरूम के साथ,किसना ने भारत में अपने 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

शुभारंभ के इस खास अवसर पर, किसना अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर्स प्रदान कर रहा है। वही डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 50% से 100% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 25% की छूट। इसके साथ ही,आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किसना ने अपना नया ‘अक्षया कलेक्शन’ भी लॉन्च किया है, जिसमें पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
किसना का कानपुर शोरूम अपने भव्य माहौल और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। जिसमें प्रमाणित ज्वेलरी और एक शानदार खरीदारी अनुभव के साथ, ब्रांड अपने ग्राहकों को भरोसे और उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखते हुए सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, और इस राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ कानपुर के उपभोक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम उन्हें किसना की उत्कृष्ट कारीगरी और बेजोड़ आभूषणों का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। यह लॉन्च हमारे दृष्टिकोण ‘हर घर किसना’ के अनुरूप है, जिसके तहत हम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ज्वेलरी ब्रांड बनने और हर महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा, हमें कानपुर में अपना शोरूम लॉन्च करने की बेहद खुशी है। यह शहर परंपरा और आधुनिकता का एक खूबसूरत संगम है, और हम अपने आभूषणों के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को प्रतिबिंबित करने का प्रयास करते हैं।
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, हमारा नया शोरूम कानपुर के लोगों को हमारे शानदार डिजाइनों को देखने और एक अद्वितीय खरीदारी अनुभव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा।
किसना अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी समर्पित है। इसी कड़ी में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर धर्मिष्ठा ढोलकिया, श्वेता, आशुतोष एवं अन्य अतिथिगण सहित स्टाप मौजूद रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here