अनियंत्रित कार बंबे में गिरी,सेना के जवान सहित दो की मौत,दो घायल गंभीर

0
107
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।क्षेत्र के पतारा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के एक जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात लगभग साढ़े 10 बजे धरमंगदपुर गांव के पास स्थित बंबा पुल पर हुआ, जहां तिलसड़ा से पतारा की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर बंबे में गिर गई।मृतकों में बंगलोर में तैनात सेना के कमांडिंग ऑफिसर राहुल सिंह 28और रामू कुशवाहा उर्फ वीरेंद्र 28 शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय शिवम और 28 वर्षीय रूपेश को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग अकबरपुर से पतारा कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे।सूचना पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय व पतारा चौकी इंचार्ज अनुज राजपूत ने बंबा से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने सेना के जवान समेत दो को मृत घोषित कर दिया। वही दो गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,राहुल सिंह अपने दोस्त आशीष की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है और दोनों शवों को पी एम के लिए भेजा गया है।

बच्चों के सिर से पिता का उठ गया साया
मृतक रामू कुशवाहा राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे में मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी पूनम का रो रोकर बुरा हाल है। पूनम रोते हुए यह कहती है, कि उसके ढाई साल के बेटे और छ:माह की बेटी का ध्यान अब कौन रखेगा। परिवारीजन पूनम को ढांढस बंधा रहे थे हादसे की एक बड़ी वजह पतारा-गजनेर संपर्क मार्ग पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अंधे मोड़ हैं। PWD विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि इन खतरनाक मोड़ों पर न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही रेडियम पट्टियां। इस लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here