ज़िला व शहर अध्यक्षी के लिए कांग्रेसियों ने ठोंकी दावेदारी लखनऊ में प्रदेश प्रभारी के समझ दल – बल से पेश हुए दावेदार

0
139
Oplus_131072

फतेहपुर। सूबे में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शहर अध्यक्षो के चयन की चल रही प्रक्रिया की कड़ी में विगत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ए.आई.सी.सी. महासचिव/प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व में व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में कांग्रेसियों की बैठक में संगठन सृजन पर विस्तार से चर्चा हुईं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया, सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता/पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में फतेहपुर के ज़िला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों से मिले और उनके द्वारा कांग्रेस हित में किए गए कार्यों को जाना।
इस मौक़े पर फतेहपुर जनपद से ज़िला अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से ज़िला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, डा. निर्मल तिवारी, पूर्व विधान सभा प्रत्यासी ओम प्रकाश गिहार व शिवाकांत तिवारी, पूर्व अध्यक्ष महेश द्विवेदी, बृजेश मिश्रा, राम नरेश महाराज, पूर्व में दो बार कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष रहे सुरेश तिवारी, निवर्तमान शहर अध्यक्ष आरिफ़ गुड्डा ने अपना अपना दावा ठोका।
इसी कड़ी में फतेहपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए दीपक श्रीवास्तव, राजन तिवारी, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, इशरत खां, सहाब अली ने अपना दावा पेश किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here