संस्था द्वारा नेशनल सरल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

0
100
Oplus_131072

कानपुर। वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था द्वारा नेशनल सरल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एस पी एम हॉस्पिटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वैज्ञानिक एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ संगीता अंगम तथा विशिष्ट अतिथि आइएएस अधिकारी सौम्या पांडे उपस्थित रहीं। इशिका शर्मा द्वारा कत्थक प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच का संचालन डॉ मनीषा द्वारा किया गया।

आईएएस सौम्या पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह संस्था सरकारी न होते हुए भी माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित सभी योजनाओं को चरितार्थ कर रही है,जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, स्वावलंबन और स्वदेशी आदि है। जबकि संस्था के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्होंने ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ० संगीता ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर बहुत अच्छा कार्य कर रही है और उन्होंने संस्था को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया गया जो अपने कामों के साथ समाज सेवा कार्यों से भी जुड़े हुए हैं जिसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला कि अधिकारी शशांक शुक्ला,पवन कटियार, कानपुर यूनिवर्सिटी के सिस्टम मैनेजर सरोज द्विवेदी,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बंदना के साथ संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष डॉ अंशु द्वारा संस्था के कार्यों और उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गई।
डॉ संगीता और सौम्या पांडे ने
ऊषा शर्मा, कुसुम, शिवानी, मंजीत,अर्चना आदि को पुरस्कृत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डॉ० अंशु द्वारा संस्था के कार्यों और उपलब्धियों की प्रस्तुति भी दी गई।
इस कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला,पवन कटियार,सिस्टम मैनेजर कानपुर यूनिवर्सिटी सरोज द्विवेदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बंदना के साथ संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here