हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

0
101

फतेहपुर।सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर एक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मुखबिर की सूचना पर मो. आरिफ पुत्र शाकिर अली निवासी गैस एजेंसी रोड शादीपुर थाना कोतवाली को पटेलनगर चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी किए जाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवाकांत सिंह व कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here