अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

0
106
Oplus_131072

फ़तेहपुर।31 मई हसवा थाना थरियाव छेत्र के बिलंदा इलाके में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहां पैथोलाजी संचालक अतुल यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बिलंदा नहर के पास हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।अतुल यादव, जो हसवा में पैथोलाजी चलाते थे, उनकी इस तरह की अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि अतुल यादव अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी बिलंदा नहर के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे हसवा चौकी इंचार्ज दिनेश शुक्ला।ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here