मेरा युवा भारत कानपुर नगर द्वारा अरमापुर पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित

0
28

कल्याणपुर,कानपुर।मेरा युवा भारत कानपुर नगर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को अरमापुर पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुश्री भव्या के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश सिंह कुशवाहा ने शिरकत की। आयोजकों द्वारा शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु आठ प्रतियोगिताओं रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, स्लोगन राइटिंग, भाषण, लोकगीत, चित्रकला एवं कविता लेखन का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम मुख्य रूप ,अकाउंटेंट श्रवण बाथम, सुरेश एवं शिवम शर्मा सहित सदस्य अनुकृति, अथर्व, शिवम, स्वस्ति, प्रेन्सी,आकांक्षा, ऋषभ, रिम्पी, उपेंद्र, सुमित विभिन्न युवा मंडल के लोग कार्यक्रम उपस्थित रहे विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here