अधिवक्ता सुधीर भदौरिया के चाचा के निधन पर मैथा तहसील मे अधिवक्ताओ ने की शोक सभा

0
32
Oplus_131072

शिवली, कानपुर देहात। लायर्स एसोसिएशन मैथा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया के चाचा जय नारायण सिंह भदौरिया का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लायर्स एसोसिएशन मैथा के कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने शोक प्रस्ताव जारी कर अधिवक्ताओं की शोक सभा आयोजित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर, गोविंद सिंह सेंगर, विवेक भदौरिया, राजेश राजपूत, रामप्रताप सिंह चौहन, रविकांत कमल, शिव वीर सिंह चौहान, शिव कुमार, नीरज वर्मा, आशुतोष पांडे, जितेंद्र सोनी, मोहम्मद रियाज, जितेंद्र यादव, आशु सिंह, बली शंकर, अमितेश , अनुराग स्वर्णकार, जितेन्द्र सविता, अजय कुमार, महेन्द्र, अंकित द्विवेदी, अंकित चंदेल, नेहा पाल, मोनू पाण्डेय, उमाकांत त्रिपाठी, शिवम, शारदा शुक्ला मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here