प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से IIIT इलाहाबाद के ऑडिटोरियम में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी मुख्य वक्ता रहे, जबकि संस्थान के निदेशक मुकुल शरद सुतावणे जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि विविधता को जोड़कर रखने वाला तत्व धर्म ही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में बड़े-बड़े सामाजिक आंदोलनों के दौरान लोग गंगा तट पर एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर एकता और समर्पण का संकल्प लेते रहे हैं।
उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।




