कस्तूरबा विद्याभवन में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन

0
28

सूरत (वेड रोड)। वेड रोड स्थित कस्तूरबा विद्याभवन में रक्षाबंधन पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और रक्षा के भाव को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों की आकर्षक राखियां तैयार कीं और एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की और पर्व के प्रेम, स्नेह एवं रक्षा के संदेश को सभी तक पहुंचाया।

रक्षाबंधन के इस आयोजन से विद्यार्थियों में प्रेम, एकता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्याभवन का वातावरण आनंद और उत्साह से भरा रहा तथा आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here