पुलिसकर्मियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 2000 मास्क वितरित, जागरूकता अभियान चलाया

0
17

फतेहपुर, 29 अगस्त। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में स्वाइन फ्लू से बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जनपद के पुलिसकर्मियों के उपयोग के लिए 2000 मास्क प्रदान किए।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के कारण इन दिनों जुकाम, खांसी, छींक और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो यह फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के संक्रमण से होता है और इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाना जरूरी है।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, नियमित रूप से हाथ धोने, खांसी, सर्दी-जुकाम या छींक आने पर मुंह को रुमाल से ढकने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने तथा अनावश्यक रूप से लोगों से हाथ मिलाने से बचने की जानकारी दी गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here