पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार

0
70

फतेहपुर। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित गूढ़ेश्वर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, नगदी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धर्मेंद्र के खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में इलाके में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाईट – पुलिस अधीक्षक फतेहपुर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here