मैंगो डे एवं ग्वावा डे मनाया गया

0
54

कानपुर।कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में सभी ने साथ मिलकर बाँटी गई खुशियाँ जीवन का सबसे मधुर स्वाद होती हैं। आज चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमियों और अपने साथ कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों और बच्चों के साथ बड़े आत्मीय वातावरण में ‘मैंगो डे’ एवं ‘ग्वावा डे’ मनाया। कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी साथियों के सहयोग से लगाए गए उन्नत किस्म के आम और अमरूद के पौधे आज फल देकर हमें यह संदेश दे रहे हैं कि ‘‘प्रकृति को दिया गया प्रत्येक योगदान एक दिन समाज को मिठास बनकर लौटता है। इन फलों का स्वाद तभी सार्थक लगा,जब उसे अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर साझा किया। परिवार की तरह साथ काम करने वाले सहयोगियों के साथ बिताए गए ये आत्मीय क्षण केवल फल खाने के नहीं,बल्कि आपसी विश्वास,सम्मान,सद्भाव और अपनत्व को और अधिक मजबूत करने के क्षण थे। सद्भाव सहभागिता और हरियाली ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here