कानपुर। मेरा युवा भारत (MYB) ने विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपासना मेमोरियल मायावती इंटर कॉलेज, सलेमपुर में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
प्रशिक्षकों ने युवाओं को प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने तनावमुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।




