रामादेवी से भैंसौली के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की गई शुरू

0
91

कानपुर। रामादेवी कानपुर से भैंसोली गांव तक बुधवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया।यह बस नर्वल के अंतर्गत
शीशूपुर नौगांव मार्ग होते हुए फतेहपुर जनपद के भैंसोली तक जाएगी। इस पहल से ग्रामीण अंचल के हजारों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।इलेक्ट्रिक बस का विधिवत पूजन कर इसका संचालन शुरू किया गया।
इस नई बस सेवा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयासों और निर्देश पर रोडवेज विभाग की ओर से किया गया है।
इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत भी किया। जबकि उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम भी बताया।
यह इलेक्ट्रिक बस पर्यावरण संरक्षण के साथ कम खर्च में सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी प्रदान करेगी।
भाजपा किसान मोर्चा कानपुर दक्षिण के जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने बताया की इस सुविधा से सौ से अधिक गांवो के लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने क्षेत्र वासियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, समाजसेवी सुरेंद्र अवस्थी और विनय मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया।
अजय प्रताप सिंह ने इस सेवा को शुरू कराने में मुनेश सिंह चौहान की भूमिका को भी अहम बताया।
इस अवसर पर विजय द्विवेदी ,रवि शंकर बाजपेई , कमल सिंह, मनीष कुमार, सरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह और भीखम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित भी हुए।
क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल को जनहित में उठाया गया एक सराहनीय कदम बताया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here