फतेहपुर। कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का लाखों रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से इन्वर्टर, ई-रिक्शा के पार्ट्स समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के आबूनगर क्षेत्र स्थित एक इन्वर्टर की दुकान में हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बताया जा रहा है कि आबूनगर में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच कर रही थी। इसी क्रम में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।




