रूमा यूपीएसआईडीसी में हादसा: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय पोल से गिरा संविदा लाइनमैन ,मौत हेल्पर घायल, महाराजपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू

0
126

सरसौल/कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत,रुमा यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को बिजली मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर पर काम करते समय एक संविदा लाइनमैन की पोल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान चकेरी थाना क्षेत्र के जगईपुरवा निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। हादसे में उनके साथी हेल्पर भी घायल हो गए।

काम के दौरान हुआ हादसा।
जानकारी के अनुसार, रूमा यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में बिजली मरम्मत का कार्य चल रहा था। संविदा लाइनमैन राजेंद्र अपने हेल्पर के साथ ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पोल से सीधे नीचे आ गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। गिरने से उनका हेल्पर भी घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लाइनमैन राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल हेल्पर का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच।
सूचना पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here