कानपुर। अर्मापुर थाना स्थित आयुध निर्माणी में कार्यरत एक कैजुअल ऑपरेटर के साथ फैक्ट्री गेट पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात दरबान और उसके साथियों ने ऑपरेटर को लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के विरोध में कैजुअल ऑपरेटरों का समूह अर्मापुर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पीड़ित रजत कुमार, जो आयुध निर्माणी में कैजुअल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:45 बजे वह एसएमटी-3 विभाग में नाइट ड्यूटी के लिए अपने साथियों के साथ फैक्ट्री के अंदर जा रहे थे। आरोप है कि गेट पर मौजूद दरबान दीपक और अन्य गार्डों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रजत कुमार के हाथ, सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय दोनों गार्ड नशे की हालत में थे। रजत कुमार ने बताया कि पूरी घटना फैक्ट्री गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद साथी कर्मचारियों में आक्रोश है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं अर्मापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Home CHIEF CORRESPONDENT VAIBHAV GUPTA आयुध निर्माणी में कैजुअल ऑपरेटर से मारपीट का आरोप, गार्डों पर एफआईआर...




