कानपुर।पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में नरोना चौराहा,माल रोड कानपुर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने झालमुरी एवं मिष्ठान वितरण कर आमजन के साथ खुशियां साझा कीं तथा आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर सुनील साहू ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व,गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक दक्षता तथा बंगाल प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के मजबूत संगठनात्मक प्रयासों और पश्चिम बंगाल को भयमुक्त वातावरण देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अथक प्रयाशो का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास,सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने एकजुट होकर इस जीत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खेमराज शर्मा,उज्जवल जायसवाल,मनीष बाजपेई,शिखा मिश्रा,सचिन शुक्ल,सुकर्ण चंदेल,विनीत राठौर,मोनू गुप्ता,प्रखर तिवारी,शिब्रत श्रीवास्तव,कोमल जैसवाल,सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




