कानपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में आज थाना बिठूर पुलिस ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ ‘जिला बदर’ की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।पुलिस के अनुसार, नशेनिया टिकरा निवासी विकास जोशी (21) पुत्र आनंद जोशी को जिला बदर किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर क्षेत्र में मुनादी कराई और नियमानुसार आरोपी को कानपुर नगर की सीमा से बाहर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
Home CORRESPONDENT VAIBHAV GUPTA अपराध पर प्रहार: बिठूर पुलिस ने शातिर अपराधी विकास जोशी को किया...


