फतेहपुर।जनपद के कस्बा बिन्दकी में वर्षों से तालाबों और सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अब प्रशासन सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। शुक्रवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर तालाबों की खोजबीन शुरू की और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज कर दी।
स्थानीय प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से उपेक्षित पड़े तालाब, जो कभी जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्वपूर्ण स्रोत थे, अब पुनर्जीवन की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। राजस्व टीम द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थित पुराने तालाबों और सरकारी भूमि को चिन्हित कर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चिन्हांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि नगर के सौंदर्यीकरण और जल संकट से निपटने में भी मदद मिलेगी। वहीं, प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बार प्रशासन की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम सामने आएंगे। यदि यह अभियान सफल होता है, तो बिन्दकी नगर एक बार फिर अपने प्राकृतिक संसाधनों को संजोने में मिसाल बन सकता है।
Home प्रमुख संवाददाता अजहर उद्दीन बिन्दकी में अतिक्रमण पर कसा शिकंजा: तालाब और सरकारी जमीनों की हो...


