कानपुर।गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणामों में बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज,कानपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 152 विद्यार्थियों तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 96 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रसन्नता का विषय है कि सभी 248 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित किए। विनीत गुुप्ता ने 94.3%, अनुराग पाल ने 92.8%, हार्दिक उत्तम ने 92.8%, वैभव मोहन ने 92.8%, आदर्श पटेल ने 92.3%, आदित्य यादव ने 92.3%, श्रेयांश कुमार गुप्ता ने 92.3%, अर्नव मिश्रा ने 92.2%, शिवम पाण्डेय ने 92.2%, देवांशु द्विवेदी ने 92%, वंशराज गुप्ता ने 92%अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि कुल 152 विद्यार्थियों में से कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। अमित कुमार ने 88%, दिव्यांश कुमार गुप्ता ने 88%, आम्या शर्मा ने 87.8% ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। कुल 96 विद्यार्थियों में से 70 छात्र-छात्राएं सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम,अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए इसे इस उपलब्धि का आधार बताया। विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक वीरेन्द्र जीत सिंह, अध्यक्ष पं० रमाकांत मिश्र, प्रबंधक आदित्य शंकर वाजपेयी, सह-प्रबंधक श्याम अरोड़ा, बी० के० लाहोटी, सुरेन्द्र कक्कड़ एवं नीतू सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके आगामी जीवन में नई ऊँचाइयों का मार्ग प्रशस्त करेगी। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं समाज का नाम रोशन करेंगे।
Home CORRESPONDENT ANIL KUMAR VARMA बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट...




