कल्याणपुर चिन्टल्स स्कूल में इंटरैक्ट क्विज का आयोजन संपन्न

0
15

कानपुर,।चिन्टल्स स्कूल कल्याणपुर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी इंटरेक्ट क्लब्स के लिए एक आइ क्वीज का आयोजन रोटरी क्लब का न्यू कानपुर एवं रोटरी क्लब का कानपुर वेस्ट द्वारा रोटरी जिला इंटरेक्ट कानपुर जोन कोचेयर रोटेरियन संगीता गुप्ता के नेतृत्व में रोटेरियन अरुणेंद्र सोनी एवं रोटेरियन सूरज जायसवाल के मिलकर कियागया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान के प्रति उत्सुकता जागृत करना था। वही मुख्य अतिथि रोटेरियन जसबीर भाटिया (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27) एवं विशिष्ट अतिथि पी डी जी रोटेरियन दिनेश शुक्ला रहे। इस कार्यक्रम में कानपुर जोन के 15 इंटर एक्ट क्लबों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दीं। रोटरी जिला इंटरेक्ट कानपुर जोन कोचेयर रोटेरियन संगीता गुप्ता ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110, कानपुर जोन की इंटरेक्ट चेयर,आज आप सभी का इस इंटरेक्ट क्विज प्रोग्राम में हार्दिक स्वागत किया वही सभी सम्मानित रोटेरियन साथी,क्लब अध्यक्षगण,शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे इंटरेक्टर्स आप सभी की उपस्थिति इस आयोजन को खास बनाती है। इंटरेक्ट का अर्थ है “इंटरनेशनल एक्शन” सीखते हुए सेवा करना। आज का ये मंच केवल सवाल-जवाब का नहीं,बल्कि आपके आत्मविश्वास,टीम भावना और त्वरित सोच का उत्सव है। मेरे प्यारे बच्चों,याद रखिए क्विज में जीत-हार से ज्यादा भाग लेना और सीखना जरूरी है। आज जो साहस और समझ आप यहाँ दिखाएंगे,वही कल आपको समाज का बेहतर लीडर बनाएगा। वही उन्होंने सभी क्लब्स,टीचर इंचार्ज और रोटेरियन मेंटर्स का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने आपको तैयार किया। मंच का संचालन रोटेरियन मोना ओमर ने किया। इस आई क्वीज मे इंटरेक्ट क्लब का चिन्टल्स स्कूल रतनलाल नगर प्रथम स्थान पर,द्वितीय स्थान पर इंटरेक्ट क्लब ऑफ वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर एच टू ब्लॉक किदवई नगर व तृतीय स्थान पर इंटरेक्ट क्लब ऑफ सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर रहे। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल,रोटेरियन प्रमोद गुप्ता,रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट के अध्यक्ष प्रदीप नेमानी,रोटेरियन गोपाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here