14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के दृष्टिगत अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर द्वारा जेड स्क्वायर मॉल में करायी गयी मॉक ड्रिल

0
31

कानपुर।महानिदेशक, उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवा के द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” मनाये जाने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज गुरुवार को जनपद कानपुर नगर के बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट कानपुर नगर तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के नेतृत्व में वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जेड स्क्वायर मॉल में अग्निकाण्ड की घटना होने तथा धुंये में मनुष्यों के फंसे होने की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर टेण्डर, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म, एम०डी०आर०वी०, आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर तथा रेस्क्यू वैन तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँच कर फायर फाइटिंग टीम के द्वारा मॉल में प्रवेश करते हुये सर्च अभियान चलाते हुये वॉकी टॉकी से तृतीय तल पर फूड कोर्ट में तथा द्वितीय तल पर कपडे के शोरूम में तथा भूतल पर स्टारबक्स के आउटलेट में आग लगने की सूचना मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दी गयी, तत्काल ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय के द्वारा 03 टीमों का गठन कर तल वार फायर फाइटिंग का कार्य प्रारम्भ कराया गया। मॉल में अत्याधिक धुंआ होने के कारण फायर रोबोट से आग बुझाना प्रारम्भ कराया गया। फायर फाइटिंग के दौरान मॉल के टेरेस पर एक व्यक्ति के द्वारा आग में फंसे होने पर जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगायी जा रही थी, जिस पर तत्काल ही हाईड्रोलिक प्लेटफार्म के द्वारा टेरेस पर फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू कर रेस्क्यू वैन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया तथा आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। बाद समाप्त अग्निशमन कार्यवाही के उपरान्त सम्पूर्ण मॉल में सर्च अभियान चलाकर पूर्ण रूप से आश्वस्त होने के बाद फायर फाइटिंग का कार्य बन्द किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल का प्रमुख उद्देश्य किसी भी संस्थान / प्रतिष्ठान में अग्निकाण्ड की घटना होने पर अग्निशमन विभाग के द्वारा पूर्व से समस्त तैयारियां रखते हुये त्वरित कार्यवाही कर जन-धन हानि को न्यून करना तथा आम जनमानस को अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक करना है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here