अहमदाबाद। हत्या के प्रयास के मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे आरोपी को अहमदाबाद की खोखरा पुलिस (सर्विलांस स्क्वाड) ने राजस्थान के बांसवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। खोखरा पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और बांसवाड़ा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।




