कानपुर।शहर के प्रतिष्ठित दिव्य स्थल कालीमठिया, महाकालेश्वर मंदिर में 13,14 और 15 अप्रैल 2026 को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस त्रिदिवसीय अनुष्ठान में माँ भगवती महारानी एवं श्री राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न की जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर के साथ-साथ,बाबा महाकालेश्वर मंदिर का 27वाँ वार्षिकोत्सव भी इस वर्ष अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में ‘ज्ञान-यज्ञ’ के रूप में श्री मद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक होने जा रहा है जिस में भक्तों को कथा का रसपान कराने के लिए चित्रकूट धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक परम श्रद्धेय अभिषेक शुक्ल उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्ल को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है और वे ‘काशी विद्वत परिषद’ द्वारा भी सम्मानित हैं। कथा का समय प्रतिदिन सांय 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मंदिर प्रबंधक आचार्या नरेन्द्र शास्त्री ने इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर प्रशासन और भक्तगण इस दिव्य उत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है वही इस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से विजय लक्ष्मी शर्मा,अजित श्रीवास्तव,दीपा निगम आदि उपस्थित रहे।
Home CORRESPONDENT ANIL KUMAR VARMA मोतीझील महाकालेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा और 27वाँ वार्षिकोत्सव 13 अप्रैल...




