कानपुर।सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन द्वारा केशवपुरम आवास विकास स्थित अशोक वाटिका चौराहे पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखंड भारत के प्रथम सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा थे। कार्यक्रम का आयोजन सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाना और उनके आदर्शों पर विचार-विमर्श था। मुख्य अतिथि ने बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शासन प्रशासन और उनके सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। मुख्य वक्ता बृजलाल खबरी (पूर्व सांसद) ने बताया कि उन्होंने अखंड भारत की संकल्पना और चंद्रगुप्त मौर्य के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता बताई। कार्यक्रम के आयोजक नरेन्द्र चंचल कुशवाहा (अध्यक्ष) ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के एक संक्षिप्त परिचय समारोह में चर्चा किए गए विषयों के आधार पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास भारतीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजीव द्विवेदी ने कहा कि कुशल प्रशासन चाणक्य के मार्गदर्शन में उन्होंने एक ऐसी शासन व्यवस्था दी,जिसने भारत को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सुदृढ़ बनाया। कार्यक्रम का संचालन तुफैल अहमद व बृजेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में अमिताभ बाजपेई (विधायक),आलोक मिश्रा,राकेश सचान (एड.),नरेन्द्र सेंगर,सरिता सेंगर,उमेश दीक्षित(बबलू),ब्रज मौर्य,नीतन सचान,धर्मेन्द्र कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा,राजभान सिंह,प्रशांत कुशवाहा,पिंकू कुशवाहा,ब्रजलाल कुशवाहा,मोनू शुक्ला,रवि सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।




