पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई

0
7

कानपुर।पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से उद्यमियों के साथ सार्थक एवं सकारात्मक मुलाकात की और शहर में अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था एवं जनजीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन टाडा,एडीएम सिटी राजेश कुमार,एडीसीपी महेश कुमार,अपर श्रमायुक्त पी के सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा आदि ने भी उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। कानपुर नगर में बेहतर लॉ एण्ड आर्डर व्यवस्था बनाए रखने हेतु कमिश्नर द्वारा किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के लिए उनका हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ। एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण ही उद्योगों के विकास और नागरिकों के सुखद जीवन की आधारशिला होता है। कानपुर पुलिस कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि वर्तमान में उद्योगों में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सदैव उद्यमियों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु पूर्णतः तत्पर है। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो,तो वह अविलंब मुझसे संपर्क करें। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेश पुरी,हरीश ईसरानी,सुनील वैश्य, आर.पी. सिंह सहित अन्य साथियों ने भी शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं समस्याओं को रेखांकित करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। आशा है कि प्रशासन और उद्यमियों के इस समन्वय से कानपुर निरंतर प्रगति एवं विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here