भिण्ड,मध्यप्रदेश।10 अप्रैल 2026। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से भिण्ड जिले में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह चरण आगामी 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
जिले में कुल 11 चार्ज स्थलों (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों) पर यह प्रशिक्षण शुरू हुआ, जहां जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनरों द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को जनगणना-2027 से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई, जिनमें—
जनगणना का परिचय एवं महत्व
कानूनी प्रावधान
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियां
जनगणना की आधारभूत संरचना
प्रयुक्त संकल्पनाएं एवं परिभाषाएं
एचएलबी सीमाओं का जमीनी सत्यापन
ले-आउट मैप तैयार करने की प्रक्रिया
एचएलओ मोबाइल ऐप की इंस्टॉलेशन व उपयोग
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक तरीके से भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे वे आगामी कार्य को सटीक और प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें।
जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त




