सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 3 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 77 आंगनवाड़ी सहायिकाओं सहित कुल 80 कर्मियों को रोजगार मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी और कल्याणपुर की सीडीपीओ दीपू सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उपस्थित अतिथियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




