कानपुर।स्वस्थ भव युग भारती ओपीडी मेगा कैम्प के विषय में युग भारती संस्था के महामंत्री डॉ मोहन कृष्ण ने बताया कि इस कैंप में 130 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा निःशुल्क परामर्श,बीपी,ब्लड शुगर,ईसीजी जांचे कराई डॉ के परामर्श पर तीन दिनों की दवाएं भी मुफ़्त प्रदान की गई। प्रमुख रूप से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत अग्रवाल,नेत्र विशेषज्ञ डॉ गौरव आनन्द,हड्डी के विशेषज्ञ डॉ हिमांशु बाजपेयी और डॉ स्नेहाशीष मुखर्जी,दंत विशेषज्ञ डॉ अभिनव कुशवाहा तथा वरिष्ठ फिजिशियन डॉ सुशील कुमार और डॉ सुरेन्द्र सेंगर के द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया युग भारती संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी,वरिष्ठ सदस्य डॉ प्रवीण सारस्वत,अभय गुप्ता, अजय शंकर दीक्षित,शैलेन्द्र पांडेय,मनीष कृष्णा उपस्थित रहे। रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण में संस्था के मनोज नेगी, क्षय अवस्थी,रेणु पांडे तथा प्रवीण अग्रवाल,राजुल खन्ना, अजित अग्रवाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया स्वस्थ भव प्रकल्प संयोजक डॉ प्रवीण सारस्वत ने बताया कि स्वरूप नगर के केन्द्र में आप ओपीडी क्लिनिक नियमित रूप से चलेगी जिसमें पण्डित दीन दयाल उपाध्याय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त,कानपुर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स मरीजों को परामर्श देंगे।




