श्री माँ जंगली देवी मंदिर में खजाने का वितरण किया गया

0
21

कानपुर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानगर के सुप्रसिद्ध और सिद्धपीठ जंगली देवी मंदिर में आस्था और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला नवरात्रि महापर्व की षष्ठी तिथि पर मंदिर परिसर में पारंपरिक ‘माँ के खजाने’ का वितरण बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ इस विशेष अवसर पर न केवल कानपुर नगर, बल्कि आसपास के जनपदों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने और खजाना प्राप्त करने पहुंचे जंगली देवी ट्रस्ट के महामंत्री पंडित विजय पाण्डेय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रत्येक नवरात्रि की भांति इस वर्ष भी षष्ठी के महापर्व पर विशेष आयोजन किया गया माँ के खजाने का वितरण शुरू हुआ, जो मंगलवार को शाम 4 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलता रहा मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं जय माता दी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा मान्यता है कि जंगली देवी मंदिर से मिलने वाला यह ‘खजाना’ भक्तों के घरों में सुख, शांति और बरकत लेकर आता है श्रद्धालु इस खजाने को अपने घर की तिजोरी या पूजा स्थल पर रखते हैं पंडित विजय पाण्डेय ने बताया कि भक्तों की अटूट आस्था को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि वितरण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस और मंदिर के स्वयं सेवकों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। शाम ढलते-ढलते मंदिर की छटा और भी निराली हो गई, जहाँ दीपों की रोशनी और धूप-अगरबत्ती की सुगंध ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे वर्षों से षष्ठी के दिन यहाँ खजाना लेने आते हैं भक्तों का मानना है कि माँ जंगली देवी के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता और यहाँ से मिला खजाना पूरे वर्ष परिवार की रक्षा और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है खजाना वितरण में प्रमुख रूप से ट्रस्ट की अध्यक्षा माया वर्मा,कृष्ण स्वरूप मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक बाजपेयी उपाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय महामंत्री, पंडित विजय पांडेय कोषाध्यक्ष, मनोज कपूर प्रबन्धक, रमेश कुमार तिवारी मंत्री, कैलाश पाल प्रचार मंत्री और राघवेन्द्र वर्मा उपमंत्री मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here