शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलिः मेरा युवा भारत ने जागरूकता पदयात्रा का भी किया आयोजन

0
20

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज में ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर के द्वारा ,शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। छात्र-छात्राओं ने ‘शहीद अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारों के साथ महाराजपुर कस्बे में पदयात्रा निकाली। उनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे।

नरवल जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। इस अवसर पर महाराजपुर के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई।
कॉलेज के प्रधानाध्यापक विनय प्रताप सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया और विद्यालय में अनुशासन, शिक्षा तथा देशभक्ति के मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से हिमांशु कुमार मिश्रा ने छात्रों को ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के तहत मंत्रालय की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और युवा सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा डिजिटल माध्यमों से जुड़कर देश के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमन सिंह, सतीश कुमार यादव , का विशेष योगदान रहा , पारुल मिश्रा, रुचि अग्निहोत्री , आकांक्षा शुक्ला सहित,राकेश शुक्ला अन्य अध्यापकगण के साथ विभिन्न युवा मंडल के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और उपस्थित अतिथियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

शहीदी दिवस के पूर्व कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत, 22 मार्च 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया था। इसमें हर्बल गार्डन, साफ-सफाई, ओपीडी एवं मातृ शिशु चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपस की स्वच्छता शामिल थी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here