समाधान दिवस में पहुंचे डीएम, बिल्हौर तहसील में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0
17

बिल्हौर,कानपुर।23 मार्च 2026 को तहसील बिल्हौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें, चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित समस्याएं तथा अन्य विभागों के कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों को कहा गया कि प्रत्येक प्रकरण का संतोषजनक समाधान कराया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और मौके पर ही कई मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here