सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विधानसभा स्थित, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, कानपुर नगर के द्वारा आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में हर्बल गार्डन की साफ सफाई, ओपीडी की साफ सफाई, सैया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत से हिमांशु मिश्रा, रिषभ, कुलदीप कुमार, संदीप धर्मेंद्र कुमार, गंगा दिन, विनीता, बाबूराम, सुरेंद्र, रमजान, बबलू, दिवाकर, राजेंद्र और विभिन्न युवा मंडल के लोग उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम शहीदी दिवस पूर्व कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
देखे फोटो।





