सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा स्थित ग्राम टीकर भाऊ में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा तृतीय रामलीला एवं धनुष भंग समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह पो. नसड़ा, कानपुर नगर स्थित ग्राम टीकर भाऊ में आयोजित किया गया
इस अवसर पर , ग्राम प्रधान रवि सविता ,भोला नाथ शुक्ला, सुरेश कुशवाहा, बोरिंग मिस्री नरेंद्र कुशवाहा, रज्जन प्रजापति, विनोद कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, राज मिस्त्री राम नरेश प्रजापति, पिंटू कुशवाहा, अमन साहू, टीकरभाऊ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
समारोह में भगवान राम की जीवन कथा पर आधारित रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम द्वारा धनुष भंग करने की घटना को दर्शाने वाला धनुष भंग समारोह भी आयोजित हुआ। आयोजकों के द्वारा सभी ग्रामवासियों से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होने के लिए लोगों का सादर आभार व्यक्त किया गया
नवयुवक रामलीला कमेटी, टीकर भाऊ इस समारोह का आयोजन भगवान राम की जीवन कथा को लोगों तक पहुंचाने और समाज में सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कर रही है। सभी ग्रामवासी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।




