कानपुर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी पर शिकंजा

0
23

सरसौल,कानपुर। अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अपूर्व कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में अपराध शाखा एवं थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना महाराजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 447/2025, धारा 206/318(4)/216 भारतीय न्याय संहिता तथा 8सी/21/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here