कानपुर।गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव जेनेसिस 2026′ का त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन अत्यंत गरिमा, उत्साह और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सीएसए ग्राउंड में संपन्न हुआ। सुसज्जित भव्य मंच, प्रभावशाली प्रकाश वं ध्वनि व्यवस्था तथा सुव्यवस्थित प्रबंधन ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया समारोह का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी एवं चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया दीप प्रज्वलन के साथ ही वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और मंगलकामनाओं से आलोकित हो उठा तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्कृष्ट, अनुशासित और मनमोहक प्रस्तुतियों देकर सभी का हृदय जीत लिया नृत्य, नाटक, संगीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया तीनों दिनों तक विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया विद्यालय प्रबंधन के कुशल निर्देशन, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सूक्ष्म योजना, सशक्त नेतृत्व और समर्पित टीम वर्क के कारण ‘जेनेसिस 2026’ एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई आयोजन सिद्ध हुआ समारोह के अंतिम एवं तृतीय दिवस पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शान की शानदार प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने अपनी मधुर एवं ऊर्जावान गायकी से पूरे सीएसए ग्राउंड को संगीतमय बना दिया उनके आगमन से वातावरण उल्लासमय हो उठा और उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के उपरांत वे अपने मधुर सुरों की अमिट छाप छोड़कर विदा हुए समग्र रूप से ‘जेनेसिस 2026’ का यह त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन गार्डेनिया पब्लिक स्कूल की उत्कृष्टता, सांस्कृतिक समृद्धि, सशक्त नेतृत्व एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है।
Home CORRESPONDENT ANIL KUMAR VARMA गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2026’ का हुआ भव्य,समापन अंतिम दिवस...




