माय भारत बजट क्वेस्ट’ की जानकारी अधिकारियों को दी गई: विजेताओं को प्रधानमंत्री से संवाद का मिलेगा मौका

0
15

सरसौल,कानपुर।माय भारत बजट क्वेस्ट’ कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें उप जिला अधिकारी विवेक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी निशांत राय और चिकित्सा अधीक्षक अविनाश यादव सहित अन्य अधिकारियों को केंद्रीय बजट और नीति-निर्माण से युवाओं को जोड़ने की इस पहल की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह सत्र जिला युवा अधिकारी कानपुर नगर अनुपम कैथवास के निर्देशन में आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत से हिमांशु कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

हिमांशु कुमार मिश्रा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता छात्रों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीधे मिलने और संवाद करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के छात्र ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। क्विज में केंद्रीय बजट पर आधारित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्विज में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन अगले चरण के लिए होगा, जहाँ निबंध लेखन के बाद अंतिम विजेताओं को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के साथ ‘विकसित भारत बजट’ पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

देखे फोटो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here