कानपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। कल्याणपुर केशवपुरम आवास-विकास योजना संख्या एक में हुए कार्यक्रम में शिवाजी को हिंदू धर्म का ध्वजवाहक बताते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्य वक्ता इं एस-पी वर्मा, अवधेश कटियार, शशी सचान, सुनील करिभार, शैलेन्द्र गंगवार, राजू कटियार ने शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवाध्वज फहराया। वर्मा ने कहा कि शिवाजी ने औरंगजेब की बर्बरता के बाद भी हिंदु धर्म की रक्षा का प्रण नहीं छोड़ा। उन्होंने दासता की जंजीरों को तुड़वाकर लोगों रक्षा भी की। अध्यक्ष कटियार ने जिस प्रकार शिवाजी ने मुगल सल्तनत की कट्टरता और अनीति के खिलाफ लोगों की चेतना को जागृत किया। इस अवसर पर सी के वर्मा, आदित्य सचान, रामतीरथ कटियार, अरविन्द राजप्त, रामेन्द्र सिंह सचान, राजन सिहं कटियार नमिता कटियार, ऐ. के. सिंह, शुशी कुरील, दिनेश कटियार, विपिन कनौजिया, मुकेश कटियार आदि मौजूद रहे।




