कानपुर के नरवल तहसील में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन हिंदी की परीक्षा

0
10

सरसौल,कानपुर।नरवल तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। प्रथम पाली में कक्षा 10 के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी, जबकि द्वितीय पाली में कक्षा 12 के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का प्रश्नपत्र हल किया।

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here