सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के भदासा गांव स्थित पंचायत भवन चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइटें पिछले तीन महीने से खराब हैं। मरम्मत के लिए ले जाने के बावजूद नई लाइटें स्थापित नहीं की गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
चौराहे पर कुल छह हाईमास्ट लाइटें लगी हैं। इनमें से चार लाइटें पहले से ही खराब थीं, और अब एक और लाइट ने काम करना बंद कर दिया है। इस प्रकार, कुल पांच हाईमास्ट लाइटें निष्क्रिय हैं, जबकि केवल एक ही चालू हालत में है।
इस संबंध में संबंधित कर्मचारी लाल जी ने बताया कि खराब लाइटें गारंटी अवधि में थीं, जिन्हें बदलने के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बाद भी नई लाइटें स्थापित नहीं की जा सकी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इन लाइटों के खराब होने से आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में विशेष दिक्कतें आती हैं। पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहने के कारण लोगों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
देखे फोटो।





