प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

0
15

संवाददाता,घाटमपुर।रेऊना थाना क्षेत्र कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक अपनी बहन के साथ पीएचसी परिसर में रहकर पढ़ाई करता था। सूचना पर मौके पर पहुंची रेउना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के माया का पुरवा निवासी विकास उर्फ छोटू (25) पुत्र शिवकुमार पटेल पिछले 8 वर्षों से अपनी बहन कामिनी के साथ रह रहा था। विकास की बहिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेऊना के एएनएम पद पर तैनात है। बुधवार को उसकी बहन किसी कारणवश घर गई हुई थी। इसी दौरान रात में विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने युवक का शव लटका देखा तो पीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य,
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर बिलख पड़े पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
रेऊना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here