पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना सचेण्डी का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं व अभिलेखों की समीक्षा

0
19

सचेण्डी,कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा थाना सचेण्डी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, चौकीदार ड्यूटी, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, रोजनामचा एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर महोदय द्वारा विवेचकों एवं चौकी प्रभारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा जनता से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here