अरमापुर पुलिस की सक्रियता, चंद घंटों में तलाश कर परिजनों को सौंपी ‘लापता’ तृप्ति

0
8

​कानपुर। अरमापुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से बिना बताए गई 19 वर्षीय युवती तृप्ति निषाद को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
अरमापुर स्टेट निवासी संतोष कुमार निषाद ने थाने में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री तृप्ति अचानक घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान पिता ने पुलिस की शरण ली। थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अवलेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने ‘बीट व्हाट्सएप ग्रुप’ और सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। डिजिटल सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से पुलिस युवती तक पहुंचने में सफल रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here