अटल आवासीय विद्यालय में आई आईटी/नीट फाउंडेशन कक्षाओं को मिला नया आयाम, एनयूपीएल के योगदान की जोरदार सराहना

0
15

संवाददाता,घाटमपुर।तहसील घाटमपुर क्षेत्र के यमुना तटवर्ती स्थित नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एन्यूपीपीएल) द्वारा अपने सीईआर/सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय (एआरएस), कानपुर में संचालित की जा रही आईआईटी/नीट फाउंडेशन कक्षाओं के लिए दिए गए योगदान पर गुरुवार को आयोजित एक भव्य समारोह में मुक्तकंठ से सराहना की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों एवं एनयूपीपीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे
अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य वंचित,शोषित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। एनयूपीपीएल के योगदान से शुरू किया गया यह आईआईटी/नीट फाउंडेशन कोर्स राज्य के 13 अटल आवासीय विद्यालयों में पहली बार लागू किया गया है, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक गौरवशाली पहल माना जा रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने कहा कि “एनयूपीएल द्वारा किया गया यह सहयोग केवल एक शैक्षणिक पहल नहीं, अपितु सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत सराहनीय कदम है। आईआईटी और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर पर मार्गदर्शन मिलना बच्चों के भविष्य को एक नई दिशा देता है। एआरएस के विद्यार्थियों के लिए एनयूपीपीएल की भूमिका अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है। एनयूपीपीएल के सीईओ एस. दुरई कुमार ने कहा, “समुदाय के समग्र विकास के लिए एनयूपीपीएल सदैव प्रतिबद्ध रहा है। अटल आवासीय विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह फाउंडेशन कोर्स बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।”
कानपुर नगर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा,
“एआरएस के बच्चों के लिए यह फाउंडेशन कोर्स एक गेम-चेंजर साबित होगा। एनयूपीएल ने जिस दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ इस पहल को समर्थन दिया है, उससे बच्चों की शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी तेजी से बढ़ेगा।”
फाउंडेशन कक्षाओं के तहत विद्यार्थियों को गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की गहन और उन्नत तैयारी कराई जा रही है। विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इस पहल का यही मुख्य उद्देश्य है।
यह पहल एन्यूपीपीएल की सामुदायिक विकास, समान अवसर और शिक्षा सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समारोह में एन्यूपीपीएल के योगदान की व्यापक सराहना की गई और इसे उद्योग और समाज के साझा प्रयासों का उत्कृष्ट सशक्त उदाहरण बताया गया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here