संवाददाता,घाटमपुर।शनिवार 7 फरवरी को घाटमपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस संपन्न हुआ।जहां एडीएम सप्लाई राजेश सिंह एडीसीपी योगेश कुमार,एसीपी कृष्णकांत यादव,एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व तहसीलदार अंकिता पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने तहसील समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के द्वारा खतौनी वितरण की गईं एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीएम राजेश कुमार तहसील समाधान दिवस में उपस्थित रहे। तहसील समाधान दिवस समाप्त होने के बाद एडीएम सप्लाई राजेश कुमार ने तहसील दिवस में मौजूद अन्य अधिकारी व कर्मचारीयों को अपना परिचय देते हुए कहा कि किसी भी मामले में रिपोर्ट लगाने के पहले पीड़ित से एक बार बात जरूर कर लें।जिसके बाद एडीएम राजेश कुमार ने तहसील की कार्य शैली को देखते हुए तहसील सहित पूरी टीम की प्रशंसा की और साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों को और बेहतर से बेहतर काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए।




