11 साल से फरार 75 हजारी इनामी बावरिया बदमाश गिरफ्तार, डकैती और हत्याओं में था शामिल

0
49

बिल्हौर,कानपुर। अरौल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बावरिया गैंग के उस खतरनाक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले 11 वर्षों से हत्या, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी पर कानपुर और जौनपुर पुलिस की ओर से कुल 75,000 रुपये का इनाम घोषित था।
एसीपी बिल्हौर के अनुसार, यह मामला वर्ष 2015 का है जब बिल्हौर थाना क्षेत्र के खाड़ामऊ गांव निवासी राजा सिंह के घर डकैतों ने धावा बोला था। डकैतों ने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की थी, जिसमें राजा सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक है। वर्ष 2014 में उसने जौनपुर के शाहगंज में एक डकैती के दौरान एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसी कारण जौनपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार और कानपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
पुलिस टीम इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक विशाल शर्मा, नैतिक नारायण सिंह, गीतांजली, और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here